Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी भी हुई मजबूत

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (16:23 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 155 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेश में सोना हाजिर 4.25 डॉलर की मजबूती के साथ 1,228.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर चमककर 1,229 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ता से पहले अमेरिकी मुद्रा दबाव में रही। डॉलर की कमजोरी का फायदा पीली धातु को मिला। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 15.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments