Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोना स्थिर, चांदी 500 रुपए टूटी

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (18:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 31250 रुपए प्रति दस ग्राम स्थिर रहा, जबकि मांग उतरने से चांदी 500 रुपए गिरकर 39800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है।


पिछले सत्र में सोना 1332.92 डॉलर प्रति औंस पर रहा और इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 1329.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। कच्चा तेल और डॉलर के उठापटक का असर कीमती धातुओं पर भी दिख रहा है। इस दौरान चांदी 16.54 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

वैश्विक दबाव में सोने पर दबाव बना है लेकिन घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग आने से कीमतें कम नहीं हुई हैं। सोना स्टैंडर्ड 31,250 रुपए प्रति दस ग्राम और सोना बिटुर 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही।

चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी हाजिर 500 रुपए की गिरावट लेकर 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 840 रुपए की गिरावट लेकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments