Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोना चमका, चांदी फिसली

सोना चमका, चांदी फिसली
, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (17:49 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग निकलने से  बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की तेजी के साथ 30,550 रुपए प्रति  10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी 250 रुपए फिसलकर  40,450 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 1.55 डॉलर लुढ़ककर 1,277.15 डॉलर प्रति औंस पर आ  गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.7 डॉलर टूटकर 1,278.30 डॉलर प्रति औंस  बोला गया। चांदी हाजिर में हालांकि 0.02 डॉलर की तेजी रही और यह 16.94 डॉलर प्रति  औंस पर बिकी।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही  गिरावट से पीली धातु को बल मिला, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के  चयन से जुड़े संशय के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे इस पर दबाव हावी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रूस सहित कई देशों में साइबर अटैक, अन्य देशों के लिए चेतावनी जारी