Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सस्‍ता हुआ सोना और चांदी

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (15:49 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय खुदरा जेवराती मांग कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए सस्ता होकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।      औद्योगिक निर्माताओं की मांग में रही सुस्ती से चांदी भी 50 रुपए लुढ़ककर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर 
आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी में गिरावट देखी गई। सोना हाजिर 3.85 डॉलर लुढ़ककर 1,237.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,237.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी बीच चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर लुढ़ककर 16.19 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बैंक ऑफ जापान ने मौद्रिक नीति में स्थिरता बनाए रखी है और आज देर शाम यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक होने वाली है। बैंक ऑफ जापान तथा ईसीबी की बैठकों की मद्देनजर डॉलर में आज टिकाव देखा गया। निवेशकों की निगाहें अब ईसीबी की बैठक में पर टिकी हैं और इसी कारण वे पीली धातु में निवेश करने से सतर्कता बरत रहे हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है। (वार्ता) 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति

स्पेस में फंसे 4 अंतरिक्षयात्री लौटे पृथ्‍वी पर, सुनीता विलियम्स क्यों नहीं आ पा रहीं?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी 2000 रुपए टूटी

जाते जाते कितनों को धनी बना गए रतन टाटा, अपने कुत्‍ते से लेकर बटलर तक, देखिये वसीयत में कितने नाम

આગળનો લેખ
Show comments