Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोने के भाव में आई 295 रुपए की मजबूती, चांदी में रही 63 रुपए की गिरावट

सोने के भाव में आई 295 रुपए की मजबूती, चांदी में रही 63 रुपए की गिरावट
, मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (18:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 295 रुपए की तेजी के साथ 57,217 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोने में तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आना था।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,922 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 63 रुपए की गिरावट के साथ 68,779 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 295 रुपए की तेजी के साथ 57,217 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर थी। विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोना अपने पिछले भाव के मुकाबले 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Shraddha Walkar murder case : क्या सुलझ गया श्रद्धा मर्डर केस! दिल्ली पुलिस ने 75 दिनों बाद दायर की 6636 पन्नों की चार्जशीट, आफताब बदलेगा वकील