Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोने के दाम अचानक बढ़ गए

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (20:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में सोने को लेकर काफी आकर्षण है साथ ही इससे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही कारण है कि इस पीली धातु के प्रति लोगों का रुझान कम ही नहीं होता। हाल ही में सोने के दामों में बेहत तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी रहता है तो सोना नई ऊंचाई को छू सकता है। 
 
दरअसल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुखिया मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। न सिर्फ दोनों देशों बल्कि अब तीसरे विश्वयुद्ध की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। ऐसे लोगों ने सुरक्षित निवेश मानते हुए सोने में निवेश शुरू कर दिया। 
 
भारत में तो फिलहाल शादी-ब्याह की मांग भी है, इसलिए सोने में खरीदी बनी हुई है। उन चेहरों पर जरूर मायूसी बनी हुई है जो यह उम्मीद जता रहे थे कि सोने के भाव कम होंगे और वे विवाह की खरीदी करेंगे। पिछले 3-4 दिनों में ही सोने के दाम 2 हजार के लगभग चढ़ गए। एक बार तो सोना 41000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर गया। 
ALSO READ: सोना पहली बार हुआ इतना महंगा, चांदी भी 1000 रुपए चमकी
3 जनवरी को जो सोना 38700 के आसपास था, 6 दिसंबर को वही 39930 के आंकड़े पर पहुंच गया। दूसरी ओर इस तनाव के चलते तेल की कीमतों भी चढ़ रही हैं। तेल में उछाल के चलते शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 6 जनवरी को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में करीब 788 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी भी 233 अंक से ज्यादा ‍गिर गया। 
ALSO READ: क्या आपके घर में सोना है? तो इस खबर को बिलकुल भी पढ़ना न भूलें...
शेयर बाजार में आ रही लगातार गिरावट का निवेशकों की मानसिकता पर भी विपरीत असर पड़ा। ऐसी स्थिति में उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाने की बजाय सोने में निवेश की ओर रुख कर लिया। यही कारण है कि सोने दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि आगे भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments