Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोने में 130 रुपए की गिरावट, चांदी स्थिर

Webdunia
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (23:39 IST)
Delhi bullion market : विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 130 रुपए की गिरावट के साथ 60170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी की कीमत 74,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 74,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, गुरुवार को सोना कीमतों में गिरावट आई।
 
विदेशी बाजारों में कमजोर रुख के बाद दिल्ली बाजार में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 130 रुपए की गिरावट के साथ 60,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी की कीमत 23.19 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल दरों में एक और बढ़ोतरी के संकेत तथा वर्ष 2024 तक पहले की अपेक्षा सख्त मौद्रिक नीति का संकेत देने के बाद अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड आय बढ़ने से सोने की कीमत में गिरावट आई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

ICICI बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 14.5 प्रतिशत बढ़ा

આગળનો લેખ
Show comments