Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नई इकोस्पोर्ट के साथ फोर्ड को बेहतर बिक्री की उम्मीद

नई इकोस्पोर्ट के साथ फोर्ड को बेहतर बिक्री की उम्मीद
, शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (20:16 IST)
चंडीगढ़। फोर्ड इंडिया को उम्मीद है कि नई इकोस्पोर्ट के साथ वह कांपेक्ट एसयूवी खंड में और बेहतर बिक्री हासिल कर सकेगी।
 
फोर्ड इंडिया ने अपनी कांपेक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट का नया उन्नत संस्करण गुरुवार को बाजार में पेश किया। इसकी कीमत 7.31 लाख रुपए से 10.99 लाख रुपए है। कंपनी का कहना है कि इकोस्पोर्ट का नया संस्करण पेट्रोल व डीजल दोनों प्रारूप में उपलब्ध है।
 
फोर्ड इंडिया के वित्त नियंत्रक सतीश वर्मा ने यहां कहा, हमें और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हम फिलहाल मौजूदा इकोस्पोर्ट की 40004500 इकाई मासिक बेचते हैं। हमारी मंशा इससे बेहतर प्रदर्शन की है। कंपनी ने अपनी इकोस्पोर्ट का नया संस्करण आज यहां पेश किया। वर्मा ने कहा कि इकोस्पोर्ट पहले ही कांपेक्ट एसयूवी खंड में काफी लोकप्रिय है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

खुशखबर, 213 वस्तुएं सस्ती, रेस्टोरेंट में खाना भी सस्ता