Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जेवराती मांग से सोना 1150 रुपए चमका, 4 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (17:01 IST)
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से जेवराती मांग आने और विदेशों में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 1150 रुपए की बड़ी छलांग लगाता हुआ करीब 4 सप्ताह के उच्चतम स्तर 39420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह बजट के अगले दिन 6 जुलाई के बाद की सबसे बड़ी तेजी है।

बजट में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाए जाने से 6 जुलाई को इसके दाम 1300 रुपए चढ़ गए थे। सोने के विपरीत चांदी में आज 50 रुपए की नरमी रही और यह 46450 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशों में पीली धातु के 1500 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने से भी स्थानीय बाजार में इसके दाम बढ़े।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर चमककर 1509.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गुरुवार को भी इसमें तेजी रही थी और बीच कारोबार में यह 1518.50 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ा था।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े आने से आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है जिससे सोने में तेजी रही। निवेशकों ने पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 1.20 डॉलर की बढ़त में 1,515 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.01 डॉलर फिसलकर 17.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,150 रुपए की छलांग लगाकर 39420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपए पर स्थिर रही।

वैश्विक दबाव में चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 46450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 240 रुपए लुढ़ककर 45401 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments