Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोना 427 रुपए उछला, चांदी 710 रुपए चमकी

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (21:04 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में कल रात की तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 427 रुपए की बढ़त के साथ 54,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 710 रुपए की बढ़त के साथ 72,028 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 710 रुपए की बढ़त के साथ 72,028 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,318 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 2,045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 26.43 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव गिरावट दर्शाता 2,045 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई। पिछले सत्रों में निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में और मुद्रास्फीतिक आशंकाओं के कारण सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर के आसपास मंडरा रही थी।

डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड आय में गिरावट ने सोने की कीमतों को रोकने में काफी मदद की।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, यूक्रेन के मौजूदा संकट और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने मुद्रास्फीतिक चिंताओं को बढ़ाने के अलावा हाल के सप्ताह में जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों के रुझान को प्रभावित किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments