Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोना 513 रुपए चढ़ा, चांदी भी चमकी

सोना 513 रुपए चढ़ा, चांदी भी चमकी
, गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (17:54 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 513 रुपए बढ़कर 49,738 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर चांदी 190 रुपए की बढ़त के साथ 63,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 49,225 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दूसरी ओर चांदी 190 रुपए की बढ़त के साथ 63,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,032 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने की कीमत में 513 रुपए की तेजी आई। यह रुपए की मजबूती के बावजूद न्यूयॉर्क के एक्सचेंज कॉमेक्स सोने में की गई कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,876 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली लाभ के साथ 23.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रूस-यूक्रेन संकट से सहमा बाजार, दूसरे दिन भी गिरे सेंसेक्‍स और निफ्टी