Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बैंक ऑफ चाइना को रिजर्व बैंक से मिला लाइसेंस

बैंक ऑफ चाइना को रिजर्व बैंक से मिला लाइसेंस
, बुधवार, 4 जुलाई 2018 (21:22 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने बैंक आफ चाइना को भारत में कामकाज शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से इसका वादा किया था। पिछले महीने चीन के क्विंगदाओ में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में यह वादा किया गया था। सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंक आफ चाइना को भारत में अपनी शाखाएं खोलने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। चीन के राष्ट्रपति को इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने वचन दिया था। बैंक ऑफ चाइना चीन के कुछ सरकारी बैंकों में से एक है।
 
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद दोनों देश अपने आर्थिक संबंधों को विस्तार देने पर ध्यान दे रहे हैं। पिछले साल डोकलाम में सेनाओं के बीच तनातनी के बाद दोनों देशों ने रिश्तों में सुधार के लिये विभिन्न स्तरों पर बातचीत को बढ़ाया है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं और दोनों पक्ष उनकी यात्रा के तारीख को अंतिम रूप देने में लगे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एमिरेट्‍स की उड़ानों में अब नहीं मिलेगा‘हिंदू भोजन’