Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

17 राज्यों में पेट्रोल का शतक, 3 महीने बाद सस्ता हुआ डीजल, जानिए क्या रहे दाम

Webdunia
सोमवार, 12 जुलाई 2021 (07:48 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। लगातार 2 दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट को घरेलू तेल कंपनियों आज (12 जुलाई 2021) फिर से बढ़ा दिया है। देश के 17 राज्यों में पेट्रोल ने शतक लगा लिया है।
 
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के भावों में 28 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल की कीमतों में राहत मिली है। डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में बढ़ोतरी और घरेलू स्‍तर पर भारी भरकम टैक्‍स के कारण से 17 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 के पार पेट्रोल पहुंच चुका है।
 
जुलाई माह में अब तक 7 दिन पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के भाव में चार बार इजाफा हुआ है।जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपए और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। जून के महीने में पेट्रोल और डीज़ल के भाव 16 दिन बढ़े थे। मई 2021 में भी 16 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इसके पूर्व 5 राज्‍यों में चुनाव के बीच लगातार 18 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपए और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महंगाई जारी है। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था।
 
मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 107.20 रुपए और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए रही।

कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपए प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments