Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शनि यदि है ग्यारहवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (10:07 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां ग्यारहवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यदि यहां शनि है तो व्यक्ति होशियार और फरेब देने वाला माना जा सकता है। जातक चतुराई और छल से पैसे कमाएगा। लेकिन यदि शुभ है तो खुद विधाता माना जाएगा। जातक के भाग्य का निर्धारण चालीसवें साल के बाद होगा लेकिन 48 से पहले हो जाएगा। जातक कभी भी निःसंतान नहीं रहेगा। राहु और केतु की स्थिति के अनुसार शनि ग्रह अच्छा या बुरा परिणाम देगा।
 
 
5 सावधानियां :
1. कभी किसी को उधार न दें।
2. नेक और धर्मात्मा बने रहें।
3. कभी भी शराब न पियें। 
4. अपना नैतिक चरित्र ठीक रखें।
5. छल से कोई कार्य न करें।
 
 
क्या करें : 
1. भैरव महाराज और हनुमानजी की उपासना करें।
2. शनि मंदिर में छाया दान करें।
3. प्रतिदिन कुत्ते या कौवों को खाना खिलाते रहें।
4. अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों की सेवा करें।
5. तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान दें।
6. 43 दिनों तक तेल या शराब की बूंदें जमीन पर गिराएं।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

આગળનો લેખ
Show comments