Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लाल किताब अनुसार कालसर्प दोष से मुक्ति के 5 अचूक उपाय

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार कालसर्प उस तरह से नहीं मानते जिस तरह से आम ज्योतिष धारणा है। लाल किताब के अनुसार राहु और केतु के कारण प्रत्येक खाने में अलग अलग स्थितियां बनती हैं और प्रत्येक का उपाय भी अलग अलग है। कुल मिलाकर कम से कम 12 उपाय होते हैं परंतु हम यहां मात्र 5 कॉमन उपाय बता रहे हैं। इन्हें आजमाकर आप काल सर्पदोष से कुछ हद तक छुटकारा पा लेंगे।
 
 
काल सर्प दोष का कारण व प्रभाव 
1. बुरे कर्म करना जिससे भाग्य भी खराब हो जाता है।
 
2. राहु नीच का होकर बैठा है तो यह सबसे बड़ा कारण है।
 
3. घर का शौचायल और सीढ़ियां खराब हो तो बुरा प्रभाव प्रारंभ होता है।
 
4. घर की दहलीज का दब जाना, खराब हो जाना।
 
5. ससुराल पक्ष से संबंध खराब करना, कटु वचन बोलना, शराब पीना या नास्तिकता का कार्य करना।
 
6. जीवन में अचानक घटना और दुर्घटना के योग बनेंगे। राहु की परेशानी अचानक बिजली की तरह आती है और उसी तरह चली भी जाती है। मात्र एक क्षण में बिजली चमकती है और नीचे गिर जाती है। उतनी देर में जो नुकसान होना था, हो गया।
 
7. राहु की सबसे बड़ी जो रुकावट बृहस्पति के लिए होती है और बृहस्पति हमारी किस्मत है। कई बार हमारी किस्मत में जो परमात्मा ने लिखकर भेजा है, उसमें राहु की रुकावट आ जाती है या राहु का ग्रहण लग जाता है। यह ग्रहण कई बार हम अपने कर्मों से लगा लेते हैं और कई दफे यह हमारे ग्रहों के फेर से भी हो जाता है।
 
8. काला जादू, तंत्र, टोना आदि राहु ग्रह अपने प्रभाव से करवाता है। भयभीत करने वाले स्वप्न आना या चमककर उठ जाना भी राहु के बुरे प्रभाव के लक्षण माने गए हैं। रात को नींद न आना। रात को सपने ही सपने ही आना।

9. यदि अचानक शरीर अकड़ने लगे या दिमाग अनावश्यक तनाव से घिर जाए और चारों तरफ अशांति ही नजर आने लगे, घबराहट जैसा होने लगे तो इन सभी का कारण भी राहु है। वैराग्य भाव या मानसिक विक्षिप्तता भी राहु के कारण ही जन्म लेते हैं। अतीत का रोना रोते रहना और भविष्य की कल्पना कर खयालीपुलाव पकाना। अनावश्यक आशंका, कुशंका, डर और बेचैनी का बना रहना। किसी पर भी विश्वास नहीं करना आदि।
 
10. बेकार के दुश्मन पैदा होना, बेईमान या धोखेबाज बन जाना, मद्यपान करना, अतिसंभोग करना या सिर में चोट लग जाना- ये सभी राहु के अशुभ होने की निशानी हैं। ऐसे व्यक्ति की तरक्की की शर्त नहीं।  पेट के बल सोने की आदत। दिमाग में विचार या निर्णयों का बार-बार बदलते रहना। पानी, आग और ऊंचाई से ज्यादा डरना।
 
 
5 अचूक उपाय:-
1. खाना रसोईघर में बैठकर खाएं।
2. दीवार, टॉयलेट व बाथरूम को साफछक रखें।
3. धर्मस्थान की सीढ़ियों पर 10 दिन तक पोंछा लगाएं।
4. माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और घर में ठोस चांदी का हाथी रखें।
5. मंगल या गुरु का उपाय करें या प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments