Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बृहस्पति यदि है 5वें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (10:44 IST)
धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां पांचवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और उपाय करें, जानिए।

 
कैसा होगा जातक : यहां बैठा गुरु ब्रह्मज्ञानी कहलाता है। सम्मानीय लोगों के बीच बैठा विशिष्ट व्यक्ति। इसके लिए इज्जत ही इसकी दौलत है। जरा सी बात पर गुस्सा होने वाले इस गुरु का कोई मुकाबला नहीं। कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति के यहां यदि बृहस्पति के दिन पुत्र हो तो छुपे हुए भाग्य का खजाना खुल जाएगा। अगले-पीछले सारे पाप कट जाएंगे। वास्तव में जातक के जितने अधिक पुत्र होंगे वह उतना ही अधिक समृद्धशाली होगा।

 
पांचवां घर सूर्य का अपना घर होता है और इस घर में सूर्य, केतु और बृहस्पति मिश्रित परिणाम देंगे। लेकिन यदि बुध, शुक्र और राहु दूसरे, नौवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में हों तो सूर्य, केतु और बृहस्पति खराब परिणाम देंगे। यदि जातक मेहनती, ईमानदार और सच्च बोलने वाला है तो बृहस्पति अच्छे परिणाम देगा।

 
5 सावधानियां :
1. झूठ ना बोलें और ईमानदान बने रहें।
2. दक्षिणमुखी मकान में न रहें।
3. पिता, दादा और गुरु का अपमान न करें।
4. संतान ही दौलत और सुख-शांति है इसलिए उसे दुखी न करें।
5. केतु ग्यारहवें घर में हो तो धर्म के नाम पर कभी किसी से कुछ भी न मांगे और न ही दें। किस से भी दान या उपहार के रूप में कुछ न लें।

 
क्या करें : 
1. गुरुवार या रविवार का व्रत रखें।
2. सिर पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं।
3. घर में धूप-दीप देते रहें।
4. पीपल में गुरु और शनिवार को जल चढ़ाएं।
5. पुजारियों और साधुओं की सेवा करें।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Guru pushya nakshatra: पुष्य नक्षत्र इस बार 24 घंटे 44 मिनट तक का, कल भी कर सकते हैं खरीदारी

આગળનો લેખ
Show comments