Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राकेश टिकैत का विवादित बयान, बोले- जो BJP कार्यकर्ता मारे गए वो ‘एक्शन का रिएक्शन’ था

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (18:18 IST)
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने विवादित बयान दिया है। टिकैत ने कहा कि हिंसा में जो भाजपा के कार्यकर्ता मारे गए वो ‘एक्शन का रिएक्शन’ था।
ALSO READ: मां दुर्गा के अवतार में नजर आईं प्रियंका गांधी, अन्य दलों ने कहा- कांग्रेसियों ने किया मां दुर्गा का अपमान...
टिकैत ने शनिवार को कहा कि वे उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया।
 
राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा जब तक जांच नहीं हो सकती है। किसी गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कोई अधिकारी सवाल कर सकते हैं? 
 
समझौते में भी मांग थी कि मंत्री का इस्तीफा हो। अगर हमारी मांग को नहीं माना जाता है तो हम फिर से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन चलता रहेगा।
ALSO READ: Lakhimpur Violence: दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, 18 को रेल रोको प्रदर्शन का आह्वान
संवाददाताओं द्वारा यहां पूछे गए एक सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में भाजपा के 2 कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता। 
 
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा ‍कि हमें लोगों की मौत पर दु:ख है, चाहे वे भाजपा कार्यकर्ता हों या किसान। यह दुर्भाग्यपूर्ण था और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
किसान नेताओं ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए। नेताओं ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। 
 
यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अजय मिश्रा को सरकार से हटा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह साजिश रची और वह इस मामले में दोषियों को बचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन एसकेएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments