Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लखीमपुर खीरी में सिद्धू का अनशन, कहा- मैं भी किसान का बेटा हूं...

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (20:39 IST)
लखीमपुर खीरी कांड कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। लखीमपुर जाते समय पहले प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता उतर आए। प्रियंका लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने की जिद्द पर अड़ी थीं, शासन-प्रशासन उन्हें रोक रहा था। प्रियंका की हठ के आगे लखीमपुर के प्रशासन को झुकना पड़ा। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने लखीमपुर कांड के पीड़ितों को न्याय न मिलने तक अनशन की घोषणा कर दी है।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लखीमपुर जाते समय सहारनपुर जिले में 6 घंटे हिरासत में रखा गया। आज सिद्धू लखीमपुर कांड में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर सांत्वना देने गए। पीड़ित परिवार के आंसू पोंछे और कहा कि न्याय के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानों की पीठ के पीछे तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ाई गई है, जो मानवाधिकार का हनन है, किसानों की इस पवित्र लड़ाई में किसी नेता की भी आहूति होनी चाहिए, ताकि उन्हें लगे कि उनको न्याय दिलाने में कोई साथ है।

मैं अपने वचन का पक्का हूं। मैं दोहरी बात नही करता, संविधान में सबको समान अधिकार है, गरीब के लिए कुछ और अमीर के लिए कुछ और किसानों के लिए कुछ और, ऐसा नहीं है। किसान का बेटा होने के नाते मैं उनके इस सत्याग्रह में साथ हूं।

लखीमपुर में नवजोत सिंह सिद्धू ने वचन का पक्का होने की बात कहते हुए मीडिया को बयान दिया कि जब तक अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक मैं यहां अनशन और भूख हड़ताल पर बैठूंगा। इसके बाद मैं मौन हूं और कोई बात नहीं करूंगा। अब सिद्धू मृतक पत्रकार रमन कश्यप के घर पर डेरा डाल चुके हैं, अनशन पर बैठ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments