Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रेरक कहानी : आप कैसे हैं, आशावादी या निराशावादी?

Webdunia
एक गांव में एक किसान रहता था, उसे जानवरों से बहुत प्यार था इसलिए उसने अपने घर में बहुत सारी गाय और भैंस पाल रखी थीं। उन्हीं का दूध बेचकर वह अपना जीवन यापन करता था। एक बार किसान ने एक कुत्ते और खरगोश को भी पाल लिया। कुछ दिन बाद उसके मन में इन दोनों के साथ खेलने का विचार आया। इस विचार से वह दोनों को एक खेत पर लेकर गया और उसने खेत में बहुत सारे छेद कर दिए। उन्हीं में से किसी एक छेद में 'हड्डी और गाजर' छिपा दी।
 
अब उसने कुत्ते और खरगोश को बुलाकर कहा कि तुम में से जो भी पहले 'हड्डी और गाजर' ढूंढ कर लाएगा, उसे मैं इनाम दुंगा। खरगोश बहुत ही आशावादी था, उसे पूरी उम्मीद थी कि वह 'हड्डी और गाजर' को ढूंढ ही निकलेगा। वहीं कुत्ता बहुत ही निराशावादी था, वह मन ही मन सोच रहा था कि यह क्या मजाक है? इतने बड़े खेत में भला कोई 'हड्डी और गाजर' कैसे ढूंढ सकता है? यही सोचकर कुत्ता खेत में बने एक बड़े से गड्ढे के पास बैठ गया।
 
वहीँ खरगोश पूरे जोश के साथ खेत में गाजर ढूंढने में लग गया। उसने एक-एक कर सारे छेद देखे लिए लेकिन उसे 'हड्डी और गाजर' कही नहीं मिले। फिर उसने कुत्ते को आराम से एक गड्ढे के पास बैठे देखा और सोचा कि बस यही एक गड्ढे को दिखना छूट गया है। अब वह उसी गड्ढे में 'हड्डी और गाजर' ढूंढूने लगा और संयोग से वहीं ये दोनों चीजें उसे मिल गई। अब तो उसकी खूशी को ठिकाना ही नहीं था।
 
कुत्ते की निराशावादी सोच ने उसे बड़े आराम से हारने दिया और खरगोश को आरान से जीतने दिया। कुत्ते ने आखिर पहले ही मान लिया था कि इतने बड़े मैदान में 'हड्डी और गाजर' मिल ही नहीं सकते और इसिलिए उसने कोशिश तक नहीं की।
 
दोस्तों हम में से कई लोग इसी तरह निराशावादी सोच के कारण प्रयास करने से डरते हैं और कठिनाइयों से भागते है। जब की हो सकता हैं कि समस्या का समाधान बिलकुल हमारे करीब ही हो।

ALSO READ: कहानी : सूझबूझ से सुलझा लें समस्या...

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय जी की पुण्यतिथि, जानें 5 खास बातें

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

આગળનો લેખ
Show comments