Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मजेदार बाल कविता : दादाजी की बड़ी दवात...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
भरी लबालब स्याही से है, 
दादाजी की बड़ी दवात।
 
उसमें कलम डुबाकर दादाजी,
कागज पर लिखते हैं।
लगता चांदी की थाली में, 
नीलम जड़े चमकते हैं।
 
या लगता है स्वच्छ रेत पर, 
बैठी नीलकंठ की पांत।
 
अच्छे-अच्छे बड़े कीमती, 
पापा पेन उन्हें देते।
पर दादाजी धुन के पक्के, 
नहीं एक भी हैं लेते।
 
कलम-दवात नहीं छोडूंगा, 
कहते बचपन का है साथ।
 
बच्चे मुंह बिदककर हंसते, 
दादाजी जब लिखते हैं।
स्याही भरी दवात-कलम अब, 
उन्हें अजूबा लगते हैं।
 
कहते पुरा-पुरातन हैं ये, 
छोड़ो इन चीजों का साथ।
 
दादाजी को यही पुरानी, 
चीजें बहुत सुहाती हैं।
हमें सभ्यता संस्कार से, 
वे कहते, जुड़वाती हैं।
 
कलम डुबाकर लिखने से ही, 
होता है सुख का अहसास।
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments