Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक पेट की और खेत की कविता

सुशील कुमार शर्मा
पेट की कविता में,
कांधे पर बीवी का शव,
रखे दाना मांझी है।
अस्पताल में,
मौत से लड़ता,
आम आदमी है।
 
कूटनीति के गलियारों में,
लटकती गरीब की रोटी है,
सैनिकों की पतली दाल है,
गोदामों में सड़ता अनाज है, 
सड़कों पर फिंकती सब्जियां हैं,
दूध के लिए बिलखता बच्चा है,
सड़कों पर बहता दूध है।
 
खेत की कविता में,
जमीन हड़पते बड़े किसान हैं,
तड़पते भूमिहीन किसान हैं,
साहूकारों के चंगुल हैं,
बैंकों का विकास है, 
कर्जमाफी के लिए चिल्लाते,
अपनी फसलों को जलाते,
जहर खाते-मरते किसान हैं।
 
कविता खेत का दर्द गाती है,
कविता भूखे पेट सुलाती है,
पेट की कविता में,
दर्द है अहसास है,
भूख है भाव है।
 
खेत की कविता में,
किसान है, सूखा है,
कर्ज है, फांसी है,
मंडी हैं, बोलियां हैं,
निर्दोषों पर गोलियां हैं।
 
कविता चाहे खेत की हो,
या पेट की हो,
दोनों में दु:ख है, दर्द है,
आहतभरी गर्द है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2024 : दीपावली के लिए परफेक्ट मैनीक्योर टिप्स, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

Diwali 2024 Outfit Tips : दीपावली पर सूट को करें यूं स्टाइल, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

सिखों के 7वें गुरु, गुरु हर राय जी की पुण्यतिथि, जानें 5 खास बातें

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

આગળનો લેખ
Show comments