Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फनी बाल कविता : योजना पर पानी

फनी बाल कविता : योजना पर पानी
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

एक ब्लेड में चालीस दाढ़ी,
का विज्ञापन आया।
खुशियों के मारे चूहे ने,
कत्थक नाच दिखाया।
 
सोचा, पैसे खूब बचेंगे,
खुश हो बैठे भारी।
इन पैसों से मोबाइल ले,
लूंगा बात बिचारी।
 
बोली चुहिया, किन्तु आप तो,
दाढ़ी नहीं बनाते।
दाढ़ी मूंछों के खर्चे में,
दमड़ी नहीं लगाते।
 
गुस्से में चूहा चिल्लया,
चुप हो जा मेरी नानी,
मेरी बनी योजना पर तू,
रोज फेरती पानी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान घोषित