Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करवा चौथ 2019 पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त यहां मिलेगा, 1 घंटे 15 मिनट तक रहेगा सबसे शुभ समय

Webdunia
करवा चौथ कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 17 अक्टूबर 2019 को है। इस बार करवा चौथ पर एक विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 70 साल बाद बन रहा है। इस बार 17 अक्टूबर को 6:48 पर चतुर्थी तिथि लग रही है। अगले दिन चतुर्थी तिथि सुबह 7:29 तक रहेगी।
 
यह विशेष व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस दिन व्रत में सुबह सरगी खाई जाती है।
 
इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। सुबह 6:21 से रात 8:18 तक। इसलिए सरगी सुबह 6:21 से पहले ही खा लें।
 
वर्त में पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत को तोड़ती हैं। इस बार चांद 8:18 पर निकलेगा। व्रत की कहानी सुनने और पूजा का समय शाम 5:50 से 7:06 तक सबसे अच्छा है।
 
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कुल मिलाकर 1 घंटे 15 मिनट का है।
 
शाम 5:50 से 7:06  तक
ये मुहूर्त 1 घंटे 15 मिनट का है।
 
उपवास का समय
 
सुबह 6:21 से रात 8:18 तक
उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट है।
 
सामान्य रूप  से देश भर में चांद निकलने का समय: 8:18 रात
 
इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना अधिक मंगलकारी बना रहा है। यह योग बहुत ही मंगलकारी है और इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का फल मिलेगा। इस दिन चतुर्थी माता और गणेश जी की भी पूजा की जाती है।  
 
इस दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। वैसे तो पूरे देश में इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं लेकिन उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि में इसका अतिरिक्त महत्व है।

ALSO READ: करवा चौथ व्रत की सरल विधि, कैसे करें उपवास और कैसे करें पारण

 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए करें ये 5 उपाय, पूरे साल रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat : 29 अक्टूबर धनतेरस से लेकर 03 नवंबर 2024 भाईदूज तक के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

Diwali 2024 : दीपावली के लिए परफेक्ट मैनीक्योर टिप्स, घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार

भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती दिवाली, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Diwali 2024 Outfit Tips : दीपावली पर सूट को करें यूं स्टाइल, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

આગળનો લેખ
Show comments