Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Karva chauth : इस साल 4 शुभ योग में रखा जा रहा है करवा चौथ का व्रत, करें ये 3 काम

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 (13:25 IST)
karva chauth shubh yog and muhurat : कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथा का व्रत रखा जाता है। कैलेंडर के अनुसार इस बार 1 नवंबर 2023 को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन 4 शुभ योग बन रहे हैं जो इस त्योहार को और भी महत्वपूर्ण बान रहे हैं। ऐसे में इस दिन महिलाओं को 3 काम जरूर करना चाहिए।
 
 
करवा चौथ की तिथि:-
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09 बजकर 30 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 नवम्बर 2023 को रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक।
कब है करवा चौथ 2023: 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथा पूजा का शुभ मुहूर्त:-
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06:39 से रात्रि 08:59 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:31 तक।
अमृत काल: दोपहर 02:06 से 03:49 तक।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम को 06:05 से 07:21 तक।
 
करवा चौथ पर शुभ योग:-
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:56 से पूरे दिन और रात।
परिघ योग : परिघ योग दोपहर 02:06 तक।  
शिव योग : दोपहर 02:06 से शिव योग अगले दिन तक।
बुधादित्य : इस दिन सूर्य और बुध एक साथ तुला राशि में।
 
करवा चौथ चंद्रदोदय का समय:-
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (दिलई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 15 मिनट पर।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (मुंबई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 59 मिनट पर।
 
कर लें ये 3 विशेष कार्य:-
1. करवा चौथ के दिन गणेशजी को घी-गुड़ का भोग लगाकर आर्थिक विघ्नों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। पूजा के बाद घी और गुड़ किसी गाय को खिला दें। धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
 
2. यदि पति-पत्नी में प्रेम कम हो गया हो तो करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्रों को लाल रंग की सिन्दूर की डिब्बी में रखकर घर में कहीं छुपाकर रखें। इस उपाय से कुछ ही समय में उनके बीच के सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाएंगे और दोबारा प्रेम भाव हो जाएगा।
 
3. यदि आपका जीवनसाथी आपकी उपेक्षा करता है तो करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने 5 पेड़े, 5 केले, 250 ग्राम चने की भीगी दाल किसी गाय को अपने हाथों से खिलाएं और उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुए समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments