Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी का शनिवार से कर्नाटक का चुनावी दौरा, रोड शो व जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (15:33 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार और रविवार को कर्नाटक (Karnataka) के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और 2 जगहों पर रोड शो (road shows) करेंगे। मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
इसके बाद वे विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे दोपहर 1 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वे बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे, जहां वे दोपहर करीब 1.45 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। बाद में मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।
 
बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वे रविवार सुबह राजभवन से कोलार के लिए रवाना होंगे, जहां वे सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कोलार से रामनगर जिले के चन्नापटना के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
इसके बाद मोदी हासन जिले के बेलूर जाएंगे, जहां वे दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का अगला गंतव्य उसी शाम मैसूरु होगा, जहां वे एक रोड शो करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे विशेष विमान से मैसूरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। फरवरी के बाद से मोदी का इस साल कर्नाटक का यह 9वां दौरा है, जहां 10 मई को 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments