Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

झारखंड विधानसभा चुनाव : JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव : JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (08:12 IST)
Jharkhand election 2024 : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 2 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।
 
सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है। महली 22 अक्टूबर को अपने समर्थकों समेत भाजपा छोड़कर JMM में शामिल हुए थे। पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है।
 
झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव