Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कहां जन्मे थे संकटमोचन हनुमान जी, जानिए जन्मस्थान के 4 रहस्य

कहां जन्मे थे संकटमोचन हनुमान जी, जानिए जन्मस्थान के 4 रहस्य
1. हरियाणा के कैथल में जन्मे थे हनुमान जी
 
ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी के पिता वानरराज केसरी कपि क्षेत्र के राजा थे। हरियाणा का कैथल पहले कपिस्थल हुआ करता था। कुछ लोग इसे ही हनुमान जी की जन्म स्थली मानते हैं।
 
2. मतंग ऋषि के आश्रम में जन्मे हनुमान जी
 
एक यह भी मान्यता है कि कर्नाटक के हंपी में ऋष्यमूक के राम मंदिर के पास मतंग पर्वत है। वहां मतंग ऋषि के आश्रम में ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। हंपी का प्राचीन नाम पंपा था। कहा जाता है कि पंपा में ही प्रभु श्रीराम की की पहली मुलाकात हनुमान जी से हुई थी।
 
3. गुजरात के अंजनी गुफा में जन्मे संकटमोचन हनुमान
 
गुजरात के डांग जिले के आदिवासियों का मानना है कि यहां अंजना पर्वत के अंजनी गुफा में हनुमान जी का जन्म हुआ था।
 
4. झारखंड के आंजन गांव की गुफा में जन्मे बजरंगबली
 
कुछ लोग यह भी मानते हैं कि झारखंड के गुमला जिले के आंजन गांव में हनुमान जी का जन्म हुआ था। वहां एक गुफा है, उसे ही हनुमान जी जन्म स्थली बताई जाती है।
ALSO READ: शनिवार विशेष : हनुमान जी के 5 मंत्र
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शनिवार विशेष : हनुमान जी के 5 मंत्र