Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Janmashtami 2023 : श्री कृष्ण को लगाएं कौन सा भोग, चढ़ाएं कौनसा फल और प्रसाद?

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (16:46 IST)
krishna bhagwan ka prasad : 07 सितंबर 2023 बृहस्पति वार को भगवान कृष्‍ण का जन्मदिन मनाया जाएगा। मथुरा और वृंदावन में बाल गोपाल को झूले में विराजमान करके 56 तरह के भोग लगाकर उनकी अष्‍ट प्रहर पूजा की जाएगी। आओ जानते हैं कि भगवान श्री बालमुकुंद जी को कौन सा भोग लगता है और कौन सी प्रसाद अर्पित की जाती है।
 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में 56 तरह के भोग और प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। खासकर माखन और मिश्री तो अर्पित करते ही हैं। साथ ही उन्हें उनके पसंद के फूलों की माला भी अर्पित करते हैं। इसी के साथ उनके पसंद के फल भी चढ़ाते हैं।
 
कृष्‍ण फल : भगवान श्रीकृष्ण को आम, केला, नारियल, सेब, अमरूद, अनार, सीताफल, पपीता, खजूर, नील बदरी, आंवला, शहतूत, गन्ना और बेर आदि फल प्रिय है। 
 
कृष्ण भोग : भगवान श्रीकृष्ण को साग, कढ़ी और पूरी के अलावा प्रमुख रूप से 8 भोजन प्रिय है- 1.खीर, 2.सूजी का हलुआ या लड्डू, 3.सिवइयां, 4.पूरनपोळी, 5.मालपुआ 6.केसर भात, 7.केले सहित सभी मीठे फल और 8.कलाकंद
 
कृष्ण प्रसाद : श्रीकृष्ण के उपरोक्त भोग के अलावा उन्हें 1.माखन-मिश्री, 2.पंचामृत, 3.नारियल, 4.सुखे मेवे और 5.धनिया पिंजरी का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
कृष्‍ण मिठाई : पीले पेड़े, रसगुल्ला, मोहन भोग, मखाना पाग, घेवर, जलेबी, रबड़ी, बूंदी या बेसन के लड्डू, मथुरा के पेड़े आदि।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Show comments