Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Kashmir Weather Updates: कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे, द्रास में तापमान -13.5 डिग्री

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (16:34 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने और सर्द रातें होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर समूची घाटी में मंगलवार की रात पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा। द्रास में पारा -13.5 डिग्री दर्ज हुआ।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भी इस मौसम में पहली बार रात को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार रात को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस कम था।
 
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जबकि पहलगाम में पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काज़ीगुंड में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ।
 
हालांकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और समूचे कश्मीर में यह एकमात्र स्थान था, जहां पारा शून्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि द्रास में शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकता है तथा दिन में ठंड कम होगी जबकि रातें सर्द होंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments