Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

J&K: महाशिवरात्रि के मौके पर मुस्लिम दंपति ने भगवान शिव को अर्पित किया जल

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (19:09 IST)
मट्टन (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के मार्तंड सूर्य मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर दर्जनों भक्तों के साथ राजस्थान के एक मुस्लिम दंपति ने भी भगवान शिव को जल अर्पित किया। उन्होंने आगे बताया कि मैंने शिवजी को जल चढ़ाया है। यह दंपतियों के लिए अच्छा माना जाता है। हम मुस्लिम हैं लेकिन हमें यह परंपरा पसंद है इसलिए हम इसका पालन करते हैं।
 
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली जोया खान ने बताया कि यह हिन्दुओं (महाशिवरात्रि) और मुसलमानों (शब-ए-मेराज) दोनों के लिए एक शुभ अवसर है और ऐसा नहीं है कि हम मुसलमान (मुस्लिम) मंदिर नहीं जा सकते हैं। जोया की शादी राजस्थान के रहने वाले फैजान खान हुई है।
 
उन्होंने आगे बताया कि मैंने शिवजी को जल चढ़ाया है। यह दंपतियों के लिए अच्छा माना जाता है। मेरी मां ने भी मुझे इसके बारे में बताया है। हम मुस्लिम हैं लेकिन हमें यह परंपरा पसंद है इसलिए हम इसका पालन करते हैं।
 
श्रीनगर के डल झील स्थित शंकराचार्य मंदिर पहुंचीं जोया ने बताया कि यहां आने से पहले हमने सोचा था कि यहां हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक तनाव हो सकता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। लोगों को इसके बारे में तब तक पता नहीं चलेगा, जब तक वे वहां नहीं जाते।
 
इसके अलावा जम्मू के शुभम ने कहा कि मैं यहां अपने चाचा के साथ पुजारी के रूप में शिवरात्रि पूजा में हिस्सा लेने आया था। हमने सुबह 3 बजे पूजा शुरू की। यह मंदिर महत्वपूर्ण है, क्योंकि शंकराचार्य ने यहां तपस्या की थी।
 
वहीं कश्मीरी पंडित राकेश रैना ने कहा कि हम प्रार्थना और कामना करते हैं कि भगवान शिव सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हाल ही में तुर्किये में जो कुछ हुआ, वैसी आपदाएं दोबारा न आएं। इसके अलावा यहां की पूजा व्यवस्था से प्रभावित मुंबई की पर्यटक ज्योति ने बताया कि हमने यहां दर्शन किए, यहां का प्रबंधन बहुत अच्छा है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments