Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्मार्ट फोन चुनेगा आपके लिए स्वस्थ आहार

स्मार्ट फोन चुनेगा आपके लिए स्वस्थ आहार
वाशिंगटन , सोमवार, 2 जुलाई 2018 (12:50 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है जो किराना दुकानों में खरीदारी के समय आपको स्वस्थ आहार के विकल्प चुनने में मदद कर सकता है। अमेरिका की नार्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया के द जार्ज इस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने ‘द फूड स्विच एप’ विकसित किया है।

यह एप वास्तविक समय में अपने 268,000- उत्पाद के डेटाबेस को अपडेट करता है और उसका इस्तेमाल करने वालों को जानकारी मुहैया कराता है।

इस एप की मदद से मोबाइल फोन के स्क्रीन पर टच कर उपभोक्ता आहार का बारकोड स्कैन कर इसके पोषण स्तर का बहुत कम समय में पता लगा सकते हैं और सेहतमंद आहार के विकल्प की पहचान कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंग्लैंड में जीत के लिए भारतीय टीम ने प्लास्टिक को बनाया सहारा