Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mobile New Rule : बिना Headphones लगाए किया स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो लगेगा 5000 का जुर्माना, हो सकती है जेल...

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2023 (18:14 IST)
New Mobile Rule : स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। पब्लिक प्लेस, बस और ट्रेन, हर जगह व्यक्ति स्मार्टफोन के साथ नजर आ रहा है। पब्लिक प्लेस पर लोग इतनी तेज आवाज में गाने सुनते हैं और वीडियो देखते हैं कि दूसरों को परेशानी होती है। अगर आप भी ऐसा करते हों तो सावधान हो जाएं वरना आपको जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है। मोबाइल इस्तेमाल को लेकर नया नियम आया है।

इसमें अगर आप बस में, ट्रेन में या अन्य पब्लिक प्लेस में फोन पर तेज आवाज में बात करते हैं या बिना Headphones के वीडियो देखते हैं तो 5000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके साथ ही 3 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है।
 
अभी कहां लागू हुआ है नियम : अभी नया नियम को बेस्ट (BEST) यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने लागू कर दिया है। नियम के अनुसार बस में बिना हेडफोन के वीडियो देखने पर बैन लगाया गया है। नियम तोड़ने पर 3 महीने की जेल की सजा भी हो सकती।

25 अप्रैल को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। नए नियम के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बसों में नोटिफिकेशन चिपकाने का काम शुरू हो गया है। नया नियम मुंबई और पड़ोसी शहरों के बस यात्रियों पर लागू होगा।
 
क्या लाना पड़ा ऐसा नियम : नया नियम लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण ध्वनि प्रदूषण का होना है। इसके साथ ही बस यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए नया नियम लाया गया है। 
 
अधिसूचना के अनुसार डेसीबल स्तर के शोर को कम रखने के लिए नया नियम लाया गया है। ऐसे में किसी भी बस यात्री को फोन पर तेज आवाज में बात करने की अनुमति नहीं होगी।

अगर कोई मोबाइल पर म्यूजिक सुनना चाहता है या वीडियो देखना चाहता तो उसे हैडफोन का उपयोग करना होगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments