Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

2006 से 2013 के बीच Google पर आपने भी खोजी कोई जानकारी तो सर्च इंजन आपको देगा पैसा, जानिए कैसे?

2006 से 2013 के बीच Google पर आपने भी खोजी कोई जानकारी तो सर्च इंजन आपको देगा पैसा, जानिए कैसे?
, सोमवार, 19 जून 2023 (18:59 IST)
Google news update : क्या आपने भी दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google पर अक्टूबर 2006 से सितंबर 2013 के बीच कोई भी जानकारी सर्च की है। अगर हां तो यह खबर आपके लिए है। सर्च इंजन गूगल ने यूजर्स की बिना अनुमति के 2006-2013 के बीच के टाइम वाले डेटा को थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर किया था।

इसके चलते कंपनी को अब इस मामले में पेमेंट करना पड़ा। गूगल ने इस सब आरोपों को गलत बताकर इसका खंडन किया है। कंपनी का कहना है कि उसकी तरफ से कभी भी यूजर का कोई डेटा या जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस धनराशि को पाने के लिए आपको refererheadersettlement.com वेबसाइट पर जाना होगा। 

यहां पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इतना करने पर आपको एक मेंबर आईडी प्रोवाइड कराई जाएगी। अब आपको सबमिट क्लेम पेज पर विजिट करना होगा। माना जा रहा है ऐसा करने पर आपको 7.70 डॉलर यानी 631 रुपए का भुगतान किया जा सकता है।

गूगल ने जानकारी देते हुए बताया कि उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत व निराधार हैं। यह एग्रीमेंट केवल केस से छुटकारा पाने के लिए था। इसको खत्म करने के लिए कंपनी ने 23 मिलियन डॉलर के पेमेंट पर सहमति जताई है। ऐसे में अगर आप भी 2006 से 2013 के बीच गूगल का इस्तेमाल करते रहे हैं तो आप भी गूगल से कमाई कर सकते हैं।

जो यूजर्स दावा दायर करना चाहते हैं, उनके पास अपना पूरा नाम, स्ट्रीट एड्रेस और एक ईमेल पता जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय है। जो कोई आपत्ति करना चाहता है या निपटान से बाहर होना चाहता है, उसे उसी समय सीमा तक मेल द्वारा एक फॉर्म जमा करना होगा। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ChatGPT अब कारों में, गाड़ी चलाते समय आपको बोर नहीं होने देगा AI