Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Google Play पर वापस आया जोकर मैलवेयर, कई Apps बैन, कहीं आपने तो नहीं किए डाउनलोड

Google Play पर वापस आया जोकर मैलवेयर, कई Apps बैन, कहीं आपने तो नहीं किए डाउनलोड
, सोमवार, 11 जुलाई 2022 (17:01 IST)
Google Play Store से अगर आप बिना चेक किए ऐप्स डाउनलोड करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। कुछ मैलवेयर-लोडेड ऐप्स ने Google Play Store पर अपना स्थान बना लिया है। कई लोगों ने बिन सेफ्टी के डाउनलोड कर लिया है। हालांकि गूगल प्ले स्टोर ने कई ऐप्स को बैन कर दिया है। 
 
जोकर मैलवेयर की गूगल प्ले पर वापसी हो गई है। 2017 में यह मैलवेयर आया था। साइबर सुरक्षा रिसर्चर ने बार-बार जोकर मैलवेयर को लेकर चेतावनी दी है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म प्रेडियो ने इस जोकर मैलवेयर को Google Play Store पर चार ऐप में इसकी तलाश की है।
 
SamMobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator  और Quick Text SMS ऐप्स में मिला है। मीडिया खबरों के मुताबिक गूगल प्ले स्टोर ने इन ऐप्स को बैन कर दिया है। अगर आपने इन्हें डाउनलोड किया हो तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
 
रिसर्चर टीम ने गूगल को जानकारी दी जिसके बाद प्ले स्टोर पर से इन ऐप्स को हटा दिया गया है। आप भी गूगल प्ले स्टोर से कोई ऐप डाउनलोड करें तो उसकी सिक्योरिटी और सेफ्टी जरूर चेक कर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP के बुलंदशहर में छात्र की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में