Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

LSG vs DC

WD Sports Desk

, गुरुवार, 16 मई 2024 (22:42 IST)
IPL 2024 SRH vs GT लगातार हो रही बारिश के करण गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 66वां मैच रद्द घोषित कर दिया गया। इसी के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

हैदरबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी और अंपायर नंद किशोर और विरेंद्र शर्मा ने मैदान का निरीक्षण किया। अंत: आधिकारिक रूप से मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।
आज का मैच रद्द होने के बाद प्लेऑफ के बने समीकरण के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की टीम नेट रन रेट (-0.377) होने के कारण आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई क्योंकि उनका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) (+0.387) से काफी पीछे है और उनके पास कोई मैच भी नहीं बचा है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए प्लेऑफ में प्रवेश मुश्किल होगा। लखनऊ का नेट रन रेट -0.787 है। उन्हें बेंगलुरु से ऊपर जाने के लिए कम से कम 400 रन से मैच जीतना होगा

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स