Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लखनऊ के नवाबों ने तेजी से चलाई गाड़ी, पंजाब के सामने 199 रन बनाए

कृणाल और पूरन ने लखनऊ को दिया दमदार स्कोर

लखनऊ के नवाबों ने तेजी से चलाई गाड़ी, पंजाब के सामने 199 रन बनाए

WD Sports Desk

, शनिवार, 30 मार्च 2024 (21:49 IST)
IPL 2024 LSG vs PBKS कृणाल पंड्या की आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट पर 199 रन बनाये।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक ने 38 गेंद में 54 रन बनाये जबकि कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 42 रन की पारी खेली।

कृणाल ने दो छक्के और चार चौके लगाकर 22 गेंद में 43 रन बनाये और टीम को दो सौ के पास पहुंचाया।पूरन को कप्तानी सौंपकर इस मैच में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेल रहे केएल राहुल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाये। उन्होंने कैगिसो रबाडा की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक किया और हर्षल पटेल ने दूर से भागते हुए गेंद को पकड़कर थ्रो फेंका लेकिन राहुल बाल बाल बच गए कि वह गिल्लियां नहीं उड़ा पाये।
webdunia

दूसरे छोर पर डिकॉक खुलकर खेल रहे थे और पहली ही गेंद पर रबाडा को चौका लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट सीमा पर छक्का जड़ दिया।राहुल ने अर्शदीप को छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका भी जड़ा। अर्शदीप ने हालांकि उन्हें बैकवर्ड प्वाइंट पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपकवाकर उनकी नौ गेंद में 15 रन की पारी का अंत किया।

देवदत्त पड्डिकल ने दो चौके लगाये लेकिन सैम कुरेन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे।मार्कस स्टोइनिस (19) ने दो छक्के लगाये लेकिन राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पूरन मैदान पर उतरे और चाहर को दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बंटोरे।

डिकॉक ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट से लखनऊ का रन प्रवाह रूका और डिकॉक को अर्शदीप ने विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों लपकवाया।पूरन को रबाडा ने आउट किया। लेकिन कृणाल ने आते ही हाथ खोलकर खेलना शुरू किया और टीम को मजबूत स्कोर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

DC vs CSK चेन्नई का विजय रथ रोकने के लिए दिल्ली को लगाना होगा पूरा दम