Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क बने IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क बने IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
, मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (16:04 IST)
8 साल पहले अपना आखिरी आईपीएल खेले मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने ही कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा जो सिर्फ 1.30 घंटे पहले आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में 2.15 बजे सनराईजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। इसके बाद दिन में 3.40 पर कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस रिकॉर्ड को पार कर 24.75 करोड़ रुपए में  ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीद लिया।

अभी तक हुई आईपीएल नीलामी में सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही 20 करोड़ पार की रकम पा चुके हैं और दोनों ही हाल में हुए वनडे विश्वकप टीम के सदस्य हैं। 8 साल पहले मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल खेला था। आज उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था।



Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

11 करोड़ 75 लाख में बिके हर्षल पटेल, नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने