Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

IPL 2024 : CSK के कोच ने बताया कि 2022 में जडेजा को क्यों हटाया गया था कप्तानी से

2022 में MS Dhoni के अलावा किसी और कप्तान के लिए तैयार नहीं थी CSK : Stephen Fleming

IPL 2024 : CSK के कोच ने बताया कि 2022 में जडेजा को क्यों हटाया गया था कप्तानी से

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (11:28 IST)
IPL 2024, Chennai Super Kings MS Dhoni News : चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने स्वीकार किया कि 2022 में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तान बनाने के बावजूद उनकी टीम महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी कप्तान के लिए तैयार नहीं थी।
 
Royal Challengers Bengaluru (RCB) के खिलाफ IPL 2024 के पहले मैच की पूर्व संध्या पर CSK की कप्तानी रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंपी गई।

CSK की कप्तानी 2022 में जडेजा को सौंपी गई थी लेकिन टीम के नाकाम रहने पर फिर धोनी को कप्तान बनाया गया।
 
फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘हम 2022 में MS Dhoni की कप्तानी से अलग होने के लिए तैयार नहीं थे। धोनी को क्रिकेट की जबर्दस्त समझ है लेकिन हम युवा खिलाड़ियों को इस भूमिका के लिए तैयार करना चाहते थे। इस बार हम तैयार हैं।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ पिछली बार एमएस ने कप्तानी छोड़ी तो हम स्तब्ध रह गए थे क्योंकि हम इसके लिए  तैयार नहीं थे। इस बार हमें पता था।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ हम नए कप्तान तैयार करने पर मेहनत कर रहे थे। युवाओं पर भरोसा करने का फायदा मिला है। मैने रूतुराज से कप्तानी के बारे में बात की है। उसके लिए यह शानदार मौका है।’’
उन्होंने कहा कि IPL से पहले अभ्यास मैचों में धोनी फिट लग रहे हैं और इस बार फिटनेस का कोई मसला नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा ,‘ एमएस ने अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि इस पूरे सत्र में वह खेलेंगे।’’  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2024 : Ruturaj Gaikwad ने बताया किस तरह संभालेंगे वे CSK जैसी बड़ी टीम की कप्तानी