Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हार्दिक की हुंकार, मुंबई का यह सत्र याद रखेंगे पल्टन के फैंस (Video)

ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा, मुंबई इंडियंस में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या

WD Sports Desk
शनिवार, 16 मार्च 2024 (13:29 IST)
मुंबई इंडियंस टीम में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।’’मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा ,‘‘ हार्दिक को चेंजिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा पता है। वह आगामी सत्र के लिये रोमांचित है और हम उसका फिर स्वागत करके। कुछ नये चेहरे टीम में है और हम जल्दी ही लय पकड़ने की कोशिश करेंगे।’’

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक को खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं थी। पंड्या को गुजरात टाइटंस ने 2022 की नीलामी में खरीदा था।उनकी कथित फीस 15 करोड़ रुपए थी और उन्होंने लगातार 2 फाइनल में टीम का नेतृत्व किया। इसमें से 2022 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया और 2023 में टीम उप विजेता रही।

मुंबई इंडियंस ने भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए पंड्या को अपने साथ जोड़ा है क्योंकि 2025 में ‘मेगा नीलामी’ होगी और हर फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई टीम बनाने की कोशिश करेगी।<>

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

IPL News

1983 चैंपियन्स ने भूखे पेट गुजारी थी रात, लता मंगेशकर के कारण मिल पाई थी इनामी राशि

नेपाल 1 रन से हारा, फैन्स के बीच झलका दिल चीर देने वाला दर्द, खिलाड़ी भी रोए

IPL 2024 में बेंच पर बैठे रहने वाले इस कैरिबियाई खिलाड़ी ने 38 गेंदों में 68 रन जड़े

क्या जैक फ्रेसर मैकगर्क के कारण टूटेगी डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी

श्रेयस अय्यर ने निराशा को नहीं आने दिया आड़े, IPL में लिखी सफलता की नई कहानी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

આગળનો લેખ
Show comments