Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियन्स को 8 विकेटों से हराया

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (23:05 IST)
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (82 नाबाद) और फाफ डु प्लेसिस (73) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की।

मुंबई ने युवा सनसनी तिलक वर्मा (84 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की मदद से 171 रन बनाये, लेकिन कोहली-डु प्लेसिस के बीच हुई 148 रन की साझेदारी से आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
तिलक जब बल्लेबाजी करने उतरे तब मुंबई 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। उन्होंने अपनी टीम को संकट से निकालते हुए 46 गेंद पर नौ चौकों और चार छक्कों की सहायता से 84 रन बनाये, जबकि मुंबई के अन्य बल्लेबाज 75 गेंद पर 76 रन ही बना सके।

मुंबई की तुलना में आरसीबी के बल्लेबाजों को ज़रा भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चार साल बाद लौटते हुए कोहली ने 49 गेंद पर छह चौके और पांच छक्के लगाकर 82 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान डु प्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन (पांच चौके, छह छक्के) बनाकर आउट हो गये, लेकिन कोहली ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी छक्का जड़कर आरसीबी को दमदार जीत दिलाई।
शादाब
मुंबई के ऊपरी क्रम के ढहने के बाद तिलक को कुछ देर के लिये नेहाल वधेरा का साथ मिला। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे नेहाल ने 13 गेंद पर 21 रन बनाते हुए तिलक के साथ 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। नेहाल ने कर्ण शर्मा को दो छक्के जड़कर पारी की रफ्तार बढ़ाई ही थी कि कर्ण ने उन्हें और टिम डेविड (चार) को आउट करके मुंबई को दो बड़े झटके दिये।

मुंबई 16 ओवर में 111 रन ही बना सका था, जिसके बाद तिलक ने आरसीबी के गेंदबाजों पर अविश्वसनीय प्रहार शुरू किया। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर 32 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और अगली 14 गेंद पर 31 रन बटोरे। हर्षल पटेल ने 17वें ओवर में ऋतिक शौकीन का विकेट निकाला लेकिन उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे अरशद खान ने नौ गेंद पर 15 रन का योगदान दिया। तिलक और अरशद ने 17 गेंद पर 48 रन की साझेदारी करके मुंबई को 171/7 के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया।आरसीबी की ओर से सिराज, टोपली, आकाश, हर्षल पटेल और ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट चटकाया, जबकि कर्ण ने दो सफलताएं हासिल कीं।

आरसीबी के लिये बल्लेबाजी करने उतरे कोहली और डु प्लेसिस ने पावरप्ले का लाभ उठाते हुए तेजी से रन बटोरे। कोहली ने दूसरे ओवर में अरशद खान को चौका जड़कर आक्रमण का आगाज किया जबकि डु प्लेसिस ने तीसरे ओवर में 'आरसीबी, आरसीबी' के शोर के बीच इंपैक्ट प्लेयर जेसन बेहरेनडॉफ को एक चौका और दो छक्के जड़े।
कोहली को 17 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला जब जोफ्रा आर्चर अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं पकड़ सके। कोहली ने इसके बाद आर्चर को एक छक्का और दो चौके जड़ते हुए आरसीबी को पावरप्ले में 53 रन तक पहुंचा दिया।

कोहली ने जीवनदान का लाभ उठाते हुए 38 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इससे पहले डु प्लेसिस ने भी 29 गेंद पर पचासा जमाया।कोहली और डु प्लेसिस के बीच 89 गेंद पर हुई 148 रन की साझेदारी ने मुंबई को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। मुंबई हार का स्वाद चखने से पहले डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक को आउट किया, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही दो छक्के जड़े और आरसीबी के ऊपर से दबाव हटा दिया। कोहली ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए 17 ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को दूसरे टेस्ट में हराया, लेकिन श्रृंखला शूटआउट में गंवाई

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

આગળનો લેખ
Show comments