Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महेंद्र सिंह धोनी का 250वां टी-20 मैच होगा IPL Final, हो सकता है आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी का 250वां टी-20 मैच होगा IPL Final, हो सकता है आखिरी मैच
, रविवार, 28 मई 2023 (16:40 IST)
जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Gujarat Titans गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम Chennai Super Kings चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी करेंगे तो वह अपना 250वां लीग मैच खेलने उतरेंगे। महेंद्र सिंह धोनी  जब जब मैदान पर उतरते हैं तो एक नया रिकॉर्ड स्वत ही बन जाता है। हालांकि आज का मैच उनके लिए विशेष होगा क्योंकि उनके संन्यास की घोषणा की अटकलें भी तेज हो रही है।

हालांकि जब जब यह सवाल महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया है तो उन्होंने या तो टाल दिया है या यह कह दिया कि अभी तो अगली नीलामी में बहुत समय बाकी है। इससे यह जान पड़ता है कि महेंद्र सिंह धोनी  तब संन्यास की घोषणा नहीं करते जब अफवाहों का बाजार गर्म रहता है, वह यह तब करते हैं जब कोई उनके बारे में सोच नहीं रहा होता है, जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास उन्होंने मैदान के बाहर लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में 15 मैचों में 34 की औसत और 185 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बना चुके हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रनों का है। आज हो सकता है यह उनकी आखिरी आईपीएल की पारी हो तो वह बल्लेबाजी में थोड़ा ऊपर आ कर इस सुनहरे लम्हे को  अर्धशतक से खत्म करना चाहेंगे।
यह आईपीएल वैसे भी महेंद्र सिंह धोनी का ही रहा है। महेंद्र सिंह धोनी  को पहले सिर्फ चेपॉक में ही जोरदार समर्थन मिलता था। लेकिन इस सत्र में महेंद्र सिंह धोनी  को बैंगलूरू के चिन्नास्वामी से लेकर मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन तक, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से कोलकाता के इडन गार्डन्स तक सब जगह पीले रंग से स्वागत पाया है। ऐसा कभी लगा ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी चेपॉक से बाहर खेल रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'भारत की बेटियां पीड़ा में हैं', गिरफ्तारी के बाद ओलंपिक विजेता साक्षी ने किया ट्वीट (Video)