Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धोनी रिव्यू सिस्टम, कैमरून ग्रीन का कैच लेने पर धोनी ने फिर मनवाया लोहा (Video)

धोनी रिव्यू सिस्टम, कैमरून ग्रीन का कैच लेने पर धोनी ने फिर मनवाया लोहा (Video)
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (22:04 IST)
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया। विकेट के पीछे तैनात महेंद्र सिंह धोनी ने जब कैमरून ग्रीन का कैच लिया तो अंपायर ने नॉट आउट दिया। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने बेहिचक रिव्यू ले लिया।

रीप्ले में दिखाया गया कि बल्ले ने गेंद का किनारा लिया है। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और यह एक बार फिर साबित हो गया कि महेंद्र सिंह धोनी  का रिकॉर्ड डिसीजन रिव्यू सिस्टम में शत प्रतिशत है। या यूं कहे कि इसे डिसीजन रिव्यू सिस्टम  ना कहके धोनी रिव्यू सिस्टम ही कहना चाहिए।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वानखेड़े पर हुई मुंबई इंडियन्स की किरकिरी, चेन्नई के खिलाफ बना पाई सिर्फ 157 रन