Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वैंकटेश अय्यर की तूफानी पारी के सामने हुए बोल्ट, बुमराह भी नतमस्तक

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (22:39 IST)
आईपीएल खेल ही ऐसा है कि यहां बड़े नामों के आगे नए नाम का खिलाड़ी लोहा लेकर अपनी छवि बना सकता है। कुछ ऐसा ही किया वैंकटेश अय्यर ने जिन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा वह भी 26 गेंदो में। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अय्यर का आना शुभ रहा है और लगातार दूसरी पारी में उन्होंने निर्भीकता और तेजी से रन बनाए हैं। अय्यर ने अपनी पारी का आगाज ट्रैंट बोल्ट जैसे गेंदबाज पर छक्का मारकर किया। इसके बाद उन्होंने इतनी तेजी से रन बनाए कि रोहित शर्मा को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा।

उनकी इस पारी के कारण कोलकाता आईपीएल के दूसरे भाग में दूसरी जीत अर्जित करने के मुहाने पर खड़ी है। हालांकि अय्यर तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। वैंकटेश अय्यर की पारी 53 रनों पर समाप्त हुई उन्होंने यह पारी खेलने के लिए 30 गेंदो का इस्तेमाल किया।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments