Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्रिस मॉरिस पर थी नजरें लेकिन RCB से असली बदला लिया शिवम दुबे ने

क्रिस मॉरिस पर थी नजरें लेकिन RCB से असली बदला लिया शिवम दुबे ने
, गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (21:49 IST)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से रीलीज किए गए क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम पर इस आईपीएल नीलामी में खरीदा था। इस कारण उन पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें थी लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनकी गेंदबाजी अभी बाकी है।
 
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रीलीज किए गए दूसरे खिलाड़ी की ओर दर्शकों का ध्यान ही नहीं गया।ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी इस सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रीलीज कर दिया था। 
 
2 साल पहले आईपीएल की नीलामी से ठीक एक दिन पहले रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाड़ी शिवम दुबे ने बरोड़ा के एक गेंदबाज स्वपनिल सिंह के खिलाफ 5 छक्के लगाए जिसका फायदा उनको अगले दिन नीलामी में हुआ। उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ के मूल्य पर खरीद लिया। 
 
दो साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में रहने के बाद फ्रैंचाइजी ने उन्हें रीलीज कर दिया।आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे का बेस प्राइस 50 लाख था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपऐ की कीमत पर खरीदा था।
 
दुबे ने बैंगलोर के लिए मात्र 15 मैचों में 169 रन बनाए और 4 विकेट चटकाए। लेकिन आज अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी के खिलाफ खेलते हुए वह अलग रंग में नजर आए। 
 
18 के स्कोर पर राजस्थान 3 विकेट गंवा चुकी थी दुबे तब क्रीज पर आए। उनके सामने संजू सैमसन भी आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। चहले के एक ओवर में उन्होंने 2 छक्के लगाए। वह सिर्फ ताकत ही नहीं चतुराई से भी गेंद को गैप में ढकेल रहे थे और चौके बटोर रहे थे। हालांकि वह अर्धशतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी पारी की ट्विटर पर काफी तारीफ हुई।
 
शिवम दुबे ने 32 गेंदो में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। वह राजस्थान टीम की ओर से टॉप स्कोरर रहे। (वेबदुनिया डेस्क) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2021: हर्षल ने लिए 3 विकेट, राजस्थान ने बनाए 177 रन