Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL 2021: ट्रैंट को मिल गए अपने 2 फ्रैंड्स, मुंबई इंडियन्स ने शेयर की फोटो

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (15:34 IST)
नीता अंबानी की मुंबई इंडियन्स सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीत चुकी है। इसके पीछे का कारण उनकी अनुशासित गेंदबाजी है। जसप्रीत बुमराह तो ऑल टाइम हिट हैं ही लेकिन इसके साथ ही इस सीजन में न्यूजीलैंड के 3 तेज गेंदबाज मुंबई इंडियन्स के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
 
ट्रेंट बोल्ट तो कई समय से मुंबई इंडियन्स का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले सीजन मुंबई इंडियन्स की जीत में अहम योगदान दिया था। आईपीएल 2020 में उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए थे। उन्होंने एक मैच में 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जो इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 
 
इस बार ट्रेंट बोल्ट के दो साथी भी मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में खरीद लिए। पहले तो तेज गेंदबाज एड्म मिलने को फ्रैंचाइजी ने 3.2 करोड़ में खरीदा। इससे पहले मिल्ने ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से साल 2017 में 4 मैच खेले थे और उसमें 3 विकेट निकाले थे। इस बार वह मुंबई के लिए खेलेंगे हालांकि इस बार उनको अंतिम ग्यारह में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। 
 
आईपीएल 2021 में बोल्ट का दूसरा साथी जिम्मी नीशम खरीदा गया। आईपीएल 2020 में जिम्मी नीशम पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे। साल 2014 में नीशम ने 4 मैच दिल्ली की ओर से खेले फिर कोलकाता में चले गए थे। साल 2020 में उनकी वापसी फीकी रही और गेंद और बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाए। नीशम को उनके 50 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियन्स ने खरीद लिया।
 
लेकिन अब जब वह अपने हमवतनों के साथ जुड़ गए हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ट्रैंट तो पहले भी अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के बोल्ट ढीले कर चुके है। 
<

Paltan, make some noise for the Kiwi boys! 

Our NZ trio is all set for their first training session in the Blue & Gold #OneFamily #MI #MumbaiIndians #IPL2021 #MIvRCB @trent_boult @AdamMilne19 @JimmyNeesh pic.twitter.com/h67kowSBiK

— Mumbai Indians (@mipaltan) April 8, 2021 >
मुंबई इंडियन्स का पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। इन तीनों गेंदबाजों में से सिर्फ बोल्ट का ही आज अंतिम ग्यारह में चयन हो सकता है क्योंकि चेन्नई के चेपॉक की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। 
 
इस कारण तेज गेंदबाज एड्म मिल्ने और ऑलराउंडर जिम्मी नीशम को डगआउट में बैठकर अपने साथी खिलाड़ी ट्रैंट बोल्ट की डगआउट में बैठकर हौसला अफजाई करनी पड़ सकती है। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

આગળનો લેખ
Show comments