Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL 13 : CSK के कोच फ्लेमिंग बोले, हम अपने खिलाड़ियों का साथ नहीं छोड़ते

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (14:30 IST)
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि खराब नतीजों के बावजूद उनकी टीम ने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा और ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वॉटसन का फॉर्म इसका उदाहरण है कि उनका फैसला सही था।
ALSO READ: IPL 13: तेवतिया ने खोला राज, पंजाब के खिलाफ कैसे खेली धमाकेदार पारी
सलामी बल्लेबाजी वॉटसन ने 5वें मैच में 53 गेंदों में 83 रन बनाए जिसकी मदद से चेन्नई ने हार की हैट्रिक के बाद रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराया। फ्लेमिंग ने मैच के बाद ऑनलाइन प्रतिक्रिया में कहा कि इससे मदद मिलती है, क्योंकि खिलाड़ियों को पता होता है कि उन्हें और मौके मिलेंगे। हम टीम में बदलाव की बजाय अपनी कमियों को ठीक करने में भरोसा करते हैं। आपको यह भी पता नहीं होता कि बदलाव कारगर होगा भी या नहीं?
 
उन्होंने कहा कि हम सुधार की कोशिश करते हैं और खिलाड़ी सही होने पर हम उनका दूर तक साथ देते हैं। यह पूछने पर कि वॉटसन ने खराब फॉर्म से उबरने के लिए क्या किया, फ्लेमिंग ने कहा कि 'कुछ नहीं।' उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ी की यही ताकत होती है। अगर वह नेट्स पर खराब फॉर्म में होता तो समस्या थी लेकिन वह अच्छा खेल रहा था। यह समय की बात होती है। उसका फॉर्म हमारे लिए बहुत अहम है।
 
10 विकेट से जीत के बावजूद कोच ने कहा कि उनकी टीम सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से बहुत कुछ ढंक जाता है लेकिन हम सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। फाफ अच्छा खेल रहा था और अब वॉटसन भी फॉर्म में लौटा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments