Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धोनी बने IPL इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर

धोनी बने IPL इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर
, सोमवार, 13 मई 2019 (00:01 IST)
हैदराबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी रविवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गए।
 
धोनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गई है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है। 
 
धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिए। उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं।  कार्तिक के नाम पर 131 शिकार दर्ज हैं जबकि रॉबिन उथप्पा ने 90 शिकार किए हैं। 
 
धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकॉक का कैच लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चेन्नई को 1 रन से हराकर मुंबई इंडियन्स चौथी बार IPL का चैम्पियन