Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IPL 10 : धोनी के धमाल से जीता पुणे

Webdunia
शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (16:42 IST)
पुणे। फार्म में वापसी करने वाले महेंद्रसिंह धोनी के तेजतर्रार अर्द्धशतक की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने इंडियन प्रीमियर लीग में यहां सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। धोनी ने 34 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। 
 
उन्होंने सिद्धार्थ कौल की पारी की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर टीम का स्कोर चार विकेट पर 179 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिलाई। धोनी ने मनोज तिवारी सिर्फ 3.5 ओवर में 58 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित की। पुणे को इससे पहले सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने तूफानी शुरुआत दिलाई जिन्होंने 41 गेंद में छ: चौकों और तीन छक्कों से 59 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से लेग स्पिनर राशिद खान ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया, लेकिन अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। कौल ने तीन ओवर में 45 जबकि मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 42 रन लुटाए।
 
इससे पहले हैदराबाद की टीम ने मोइजेस हेनरिक्स (नाबाद 55) के अर्द्धशतक की बदौलत तीन विकेट पर 176 रन बनाए। हेनरिक्स ने 28 गेंद की अपनी पारी में छ: चौके और दो छक्के मारे। उन्होंने कप्तान डेविड वॉर्नर (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 और दीपक हुड्डा (नाबाद 19) के साथ चौथे विकेट के लिए 47 रन की अटूट साझेदारी की।
 
हैदराबाद की टीम अंतिम 7 ओवर में 91 रन जोड़ने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पुणे ने चौथे ओवर में ही अजिंक्य रहाणे (2) का विकेट गंवाया जिन्होंने बिपुल शर्मा की गेंद पर मिड आन पर सिद्धार्थ कौल को आसान कैच थमाया। त्रिपाठी ने भुवनेश्वर कुमार पर दो चौके मारे लेकिन मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर भाग्यशाली रहे जब बिपुल ने उनका कैच टपका दिया। त्रिपाठी ने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि अगले ओवर में कौल पर दो छक्के और एक चौका जड़ा। उन्होंने लेग स्पिनर राशिद खान पर एक रन के साथ 32 गेंद में अपना पहला आईपीएल अर्द्धशतक पूरा किया।
 
कप्तान स्टीव स्मिथ (27) ने बिपुल पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन राशिद की गेंद को विकेटों पर खेल गए जिससे त्रिपाठी के साथ उनकी 72 रन की साझेदारी का अंत हुआ। त्रिपाठी भी इसके बाद तेज रन लेने की कोशिश में राशिद के सटीक निशाने का शिकार बने। उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी में छ: चौके और तीन छक्के मारे।
 
पुणे को अंतिम छ: ओवर में जीत के लिए 76 रन की दरकार थी। टीम का दारोमदार महेंद्रसिंह धोनी और बेन स्टोक्स के कंधों पर था। धोनी ने कौल पर छक्का जबकि स्टोक्स ने चौका मारा लेकिन भुवनेश्वर ने स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया। स्टोक्स ने 10 रन बनाए।
 
धोनी ने 18वें ओवर में सिराज की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा और फिर भुवनेश्वर के अगले ओवर की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 29 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम को वॉर्नर और शिखर धवन (30) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई। क्रिस्टियन और ताहिर ने इसके बाद बीच के ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी करके रन गति पर अंकुश लगाया।
 
ताहिर ने धवन को त्रिपाठी के हाथों कैच कराके पुणे की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 29 गेंद की पारी में पांच चौके मारे। केन विलियमसन ने 14 गेंद में एक छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की लेकिन क्रिस्टियन ने उन्हें पगबाधा कर दिया।
 
वार्नर ने एक छोर संभाले रखा लेकिन रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। जयदेव उनादकट ने अंतत: उन्हें बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। वॉर्नर के पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक्स ने जिम्मेदारी संभाली और हुड्डा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 175 रन के ऊपर पहुंचाया। उनादकट पर हेनरिक्स ने दो जबकि हुड्डा ने एक छक्का मारा। (भाषा)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

301 रनों की विशाल बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट में बनाई पकड़

भारत से कहीं बेहतर बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर बनाए 198 रन

भारत ने किया न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बरबरी पर रोका मैच

पहले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्राजील

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान के फायदे से फीफा रैंकिंग में 125वें स्थान पर

આગળનો લેખ
Show comments