Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जिम्बाब्वे में नहीं थमा बवाल, मुगाबे भी अड़े

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (07:46 IST)
जोहन्सबर्ग/हरारे। जिम्बाब्वे में सेना के तख्तापलट के बाद तमाम दबावों के बावजूद राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे कार्यकाल पूरा किए जाने पर अड़े हुए हैं। सेना मुगाबे पर सत्ता छोड़ने के लिए लगातार दबाव बना रही है।
 
सूत्रों के अनुसार तख्ता पलट के बाद भी 93 वर्षीय मुगाबे अपना कार्यकाल पूरा करने और ज़िम्बाब्वे के एकमात्र वैध शासक बने रहना चाहते हैं। मुगाबे और उनके परिवार के साथ उनके आवास 'ब्लू हाउस' परिसर में नजरबंद उनके सहयोगी से बात करने वाले राजनीतिक सूत्र ने कहा कि मुगाबे की अगले साल होने वाले चुनावों से पहले स्वेच्छा से इस्तीफा देने की कोई योजना नहीं है। यह एक तरह का गतिरोध है।
 
सेना इस बात पर जोर दे रही है कि राष्ट्रपति को अपना कार्यकाल खत्म कर देना चाहिए। सेना के तख्ता पलट से 36 घंटों भीतर उनको 37 वर्षों से सत्ता में बनाये रखने वाला सुरक्षा, खुफिया तंत्र और संरक्षण नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है।
 
एक वरिष्ठ राजनीतिक सूत्र ने बताया कि मुगाबे और सेना के जनरलों के बीच पादरी फिदेलिस मुकोनोरी मध्यस्थता कर कर रहे हैं। सेना ने अपराधियों के खिलाफ एक लक्षित आपरेशन के बाद सत्ता का तख्ता पलट कर दिया था।
 
सेना वर्ष 1980 में  जिम्बाब्वे की स्वतंत्रता का नेतृत्व करने वाले मुगाबे को बिना किसी खून खराबे, शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता से हटाकर पूर्व उप राष्ट्रपति एम्मर्सन मन्नगागवा को सत्ता पर काबिज करना चाहती है।
 
मुगाबे, उनकी पत्नी ग्रेस और सत्ताधारी राजनीतिक दल के दो अन्य सहयोगी हरारे स्थित मुगाबे के आवास 'ब्लू हाउस' परिसर में नजरबंद हैं। जी-40 समूह के कैबिनेट मंत्री जॉनथन मोयो और सेवियर कसुकुवेरे शामिल हैं। इसके घरों पर 14 नवंबर की रात सेना के हमले के बाद ये ब्लू हाउस परिसर भाग गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments