Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर मलेशिया का बड़ा एक्शन

Webdunia
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (11:08 IST)
विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक पर मलेशिया ने शिकंजा कस दिया है। मलेशिया ने जाकिर नाइक के धार्मिक उपदेश देने पर पाबंदी लगा दी है।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए जाकिर नाइक के उपदेश देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। समाचार पत्र 'मलय मेल' की खबर के मुताबिक, मलेशिया भर में पुलिस को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक मलेशिया में दिक्कतें बढ़ने के बाद अब कानूनी दांवपेंच का इस्तेमाल कर रहा है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद 3 दिन पहले ही यह कह चुके हैं कि अगर यह साबित हो गया कि नाइक की गतिविधियां मलेशिया के लिए नुकसानदेह हैं तो उसका स्थाई निवासी (परमानेंट रेसीडेंट) दर्जा वापस लिया जा सकता है।

हिन्दुओं और चीनियों पर विवादित टिप्पणी : नाइक पर आरोप है कि उसने 3 अगस्त को कोटा बारू में एक तक़रीर के दौरान मलेशियाई हिन्दुओं और मलेशियाई चीनियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। मलेशिया से उनके निर्वासन के आह्वान का जवाब देते हुए मलेशियाई चीनी ने कहा कि पहले उन्हें देश छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे 'पुराने मेहमान' हैं।

खबरों के मुताबि, जाकिर ने कहा कि मलेशिया में जातीय हिन्दुओं को भारत में मुसलमानों की तुलना में '100 गुना अधिक अधिकार' मिले हुए हैं। उसने यह भी कहा था कि वह मलेशियाई सरकार से ज्यादा भारत सरकार में विश्वास करता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments